अदालत से
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर में एक युवती की आत्महत्या के मामले में आरोपी दीपक सोलंकी की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज हो गई। वादी के अनुसार, उनकी बेटी सूरजपुर में किराये पर रहती थी। उसकी दीपक से जान-पहचान हुई थी। आरोप है कि दीपक उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। इससे परेशान होकर युवती ने 28 सितंबर 2026 को आत्महत्या कर ली। अभियोजन ने बताया कि आरोपी विवाहित है। उसने खुद को अविवाहित बताकर युवती से दोस्ती की थी। वह उस पर शादी का दबाव भी डाल रहा था। युवती को आरोपी के शादीशुदा होने का पता चला तो उसने दूरी बनाई। फिर भी आरोपी उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करता रहा। आरोपी विवेचना में सहयोग नहीं कर रहा है। अदालत ने दोनों पक्षों के अग्रिम जमानत अर्जी निरस्त कर दी गई।