ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के एक रेस्टोरेंट में खाने में बाल निकलने की शिकायत पर अधिवक्ता के परिवार को धमकी मिली। परिवार का आरोप है कि रेस्टोरेंट मालिक ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। श्याम सिंह भाटी 17 नवंबर की शाम परिवार संग गौड़ सिटी-2 के चौपाल रेस्टोरेंट गए थे। खाने में बाल निकलने पर उन्होंने रेस्टोरेंट मालिक राजा सिरोही से शिकायत की। आरोप है कि राजा सिरोही ने अभद्रता की और कर्मचारियों को बुला लिया। कर्मचारियों ने परिवार को धक्के देकर बाहर निकाला। मालिक ने पिस्टल मंगाकर परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। बिसरख पुलिस ने मंगलवार को सीमा भाटी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो