दादरी (संवाद )। कोतवाली दादरी क्षेत्र के पुराना कटहरा रोड पर खाली प्लॉट में जुआ खेलते हुए चार लोगों को पकड़ा गया है। उनके कब्जे से ताश के पत्ते व 2200 रुपये की नकदी बरामद कर कार्रवाई की गई है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि कोतवाली दादरी क्षेत्र के नगर स्थित पुराना कटहेरा रोड के खाली प्लॉट में चार लोग जुआ खेल रहे थे। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने खाली प्लॉट पर छापा मार। छापे के दौरान बंटी , हर्ष , आसिफ और वसीम पकड़े गए। उनके कब्जे से ताश के पत्ते 2200 रुपये की नकदी बरामद कर कार्रवाई की गई है । पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से जुआरियों में हलचल मची है ।