ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर को टक्कर मारने वाले बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि अलीगढ़ के मौजीपुर निवासी श्यामवीर सिंह ग्रेनो प्राधिकरण क्षेत्र में ट्रैक्टर चलाकर ग्रीन बेल्ट में पानी डालते हैं। वो इस समय सेक्टर चाई-4 में रहते हैं। उनका आरोप है कि शनिवार दोपहर करीब तीन बजे वो सेक्टर अल्फा गोल चक्कर के पास पौधों को पानी लगा रहे थे। तभी तेज रफ्तार बस ने पीछे से ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है। ब्यूरो