फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पति-पुत्र से मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। तुगलपुर गांव में एक परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। वाल्मिकी मोहल्ला निवासी शर्मिला की तहरीर पर नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की है। शर्मिला के पति जीतू अपने भांजे के बारे में पूछने के लिए पड़ोस में रहने वाले जिन्दर के घर गए थे। आरोप है कि वहां जिन्दर, नरेश, सुरेश और लीलू ने अपने परिवार के साथ मिलकर जीतू और उनके पुत्र को मारना-पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में उनके पति जीतू के हाथ में काफी चोट आई, जबकि बेटे के हाथ की उंगली में गंभीर चोट लगी है। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें