ग्रेटर नोएडा। दनकौर के हतेवा के एक युवक ने पड़ोसियों से परेशान होकर मुख्यमंत्री, पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी को पत्र लिखकर शिकायत की है। युवक सतवीर का आरोप है कि वह अपने पिता के साथ रहता है। पड़ोसी उसके और उसके परिवार की महिलाओं के साथ झगड़ा करते हैं। परिजनों के साथ मारपीट भी की गई है। आए दिन विवाद से परेशान होकर दनकौर पुलिस से भी शिकायत की गई है। शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं होने पर मामले की शिकायत जिलाधिकारी से कर न्याय की गुहार लगाई है। ब्यूरो