फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार ने ट्रक चालक को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के बेरंगपुर नई बस्ती गांव के पास एक अज्ञात कार चालक ने ट्रक चालक वकील को टक्कर मार दी। दुर्घटना में मेरठ के किठौर के जलालुद्दीन पुरा मोहल्ला निवासी वकील गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पहले दादरी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां से नवीन अस्पताल और फिर मेरठ के अस्पताल स्थानांतरित किया गया। यह घटना 15 अक्तूबर को हुई थी। 20 अक्तूबर को मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान वकील की मौत हो गई। मृतक के भाई मोमीन ने घटना के दो सप्ताह बाद अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें