ग्रेटर नोएडा। गांव लुक्सर में घर के बाहर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। ईकोटेक-1 कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव लुक्सर निवासी श्वेता (26) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार की रात बलेनो कार उनके घर के बाहर आकर रुकी। आरोप है कि कार नीटू भाटी उर्फ नितिन चला रहा था। उसने गाड़ी घर के बाहर खड़ी कर जोर-जोर से चिल्लाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं कोतवाली प्रभारी अरविंद वर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो