फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जागरण में गया परिवार, पीछे चोरों ने घर में की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के रोजा जलालपुर गांव में चोरों ने एक घर से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर लिए हैं। घटना 14 अक्तूबर की रात की है। गांव निवासी सोनू निमेष ने केस दर्ज कराया है कि वो और उसका भाई भीम सिंह एक साथ रहते है। 14 अक्तूबर की रात वो एक परिचित के यहां पर जागरण में गए थे। अगले दिन सुबह जब वो वहां से वापस लौटे तो घर के दरवाजे खुले थे। अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी, बेड और संदूक का सामान बिखरा हुआ था। उसमें रखे सोने व चांदी के जेवरात और नकदी गायब मिली। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें