दादरी (संवाद)। जारचा कोतवाली क्षेत्र के जमशेदपुरा गांव में एक व्यक्ति ने एक समाज के नाम पर गाली गलौज कर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जारचा कोतवाली में नामजद प्राथमिक की दर्ज कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि जारचा कोतवाली क्षेत्र के जमशेदपुर गांव में राहुल कुमार परिवार के साथ रहते हैं। उनका आरोप है कि शाहबेरी गांव निवासी अजीम शाबरी है। उन्होंने एक माह पूर्व समाज के लोगों को गालियां दी। जिससे समाज के सम्मान को ठेस पहुंची है।