दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित डेरी मच्छा गांव के समीप पीपी स्टेट कॉलोनी में प्लॉट की नाली तोड़ दी गई । विरोध करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई है। कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि डेरी मच्छा गांव में प्रताप नागर परिवार के साथ रहते हैं। गांव के पास पीपी स्टेट कॉलोनी में उनका प्लॉट है । प्लॉट के पास पानी निकासी के लिए नाली बनी है । 28 सितंबर को सुबह के समय जब वह प्लाट देखने गए तो नाली टूटी हुई मिली। नाली तोड़ने के बारे में पूछताछ की तो गांव के ही नवीन नागर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।