फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ठगी की रकम रिलीज कराने की याचिका खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
(अदालत से)
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सत्र अदालत ने सेक्टर-58 थाने में दर्ज ठगी, जालसाजी और मनी सर्कुलेशन स्कीम से जुड़े एक मामले में आरोपी की ओर से दाखिल दाण्डिक पुनरीक्षण याचिका खारिज कर दी। सेक्टर-78 नोएडा निवासी आशीष कुमार के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में मुकदमा के तहत मामला दर्ज है। जांच के दौरान आशीष कुमार के करंट खाता, बचत खाता तथा नकद के रूप में कुल 1.37 लाख रुपये फ्रीज कर दिए गए थे। आरोपी ने इस रकम को रिलीज कराने के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसे 20 अप्रैल 2022 के आदेश से खारिज कर दिया गया था। इसी आदेश के खिलाफ याची ने पुनरीक्षण याचिका दाखिल की थी। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि विवेचना के दौरान यह स्पष्ट नहीं हो सका कि बरामद रकम किसी ठगी से अर्जित की गई थी और यह भी साबित नहीं हुआ कि उक्त धनराशि आवेदक की ही है। याची पिछले कई वर्षों से सुनवाई में स्वयं उपस्थित नहीं हो रहा था और पैरवी के लिए भी कोई हाजिर नहीं हुआ। अदालत ने निचली अदालत के आदेश को यथावत बरकरार रखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें