ग्रेटर नोएडा। थाना सूरजपुर पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए एक गुमशुदा मासूम बच्ची को महज 30 मिनट के अंदर सकुशल तलाश कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना शनिवार की है। जब थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर निवासी करीब 6 वर्षीय एक बच्ची मंदिर जाने के लिए घर से निकली और लापता हो गई। बच्ची का कहीं पता न चलने पर परिजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजय कुमार के निर्देशन में तत्काल एक पुलिस टीम गठित की गई, जिसने मंदिर परिसर के आसपास व संभावित स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। अथक प्रयासों का नतीजा यह रहा कि महज आधे घंटे के भीतर ही बच्ची को सकुशल खोज निकाला गया ।