फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 13 बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के समीप छह फ़ीसदी आवासीय प्लाटों के पास से दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि सोमवार देर रात आरोपियों को नहर पुलिया गांव बादलपुर के निकट गश्त के दाैरान पकड़ा गया है। आरोपियों की पहचान प्यावली गांव निवासी सैफ अली तथा नगर की नई आबादी निवासी शादाब के रूप में हुई है । पूछताछ करने पर दोनों ने बाइक चोरी करने का जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी शादाब कबाड़ खरीदने का काम करता है। जबकि सैफ अली मैकेनिक है। पुलिस ने आरोपियों की निशान देही से 13 बाइक एक स्कूटी दो चाकू बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें