दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर रात्रि के समय ट्रक के आगे सांड आ गया। ट्रक की टक्कर सांड को लगने के चलते संतुलन बिगड़ कर पलट गया। कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि हरियाणा के जनपद जींद के सिंघाना गांव निवासी बलराज 6 सितंबर की रात ट्रक में पीवीसी पाइप लोड कर पलवल से गाजियाबाद के लिए जा रहे थे। पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर ट्रक के आगे सांड टकरा गया। हादसे में सांड गंभीर रूप से घायल हो गया। तथा ट्रक का संतुलन बिगड़ने से ट्रक भी पलट गया । ट्रक पलटने पर चालक बलराज भी घायल हो गया। हादसे में वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया तथा हाइड्रा मंगा कर ट्रक को सड़क के बीच से अलग किया गया जिससे वाहन निकल सकें।