दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के नगर स्थित माधव विहार कॉलोनी में मकान के पास से जा रही बिजली की हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से महिला झुलस गई। जानकारी के अनुसार माधव विहार कॉलोनी में राजू परिवार के साथ रहते हैं। उनके घर के पास से बिजली के हाई वोल्टेज लाइन जा रही है। उनकी पत्नी नीरज चौहान रविवार सुबह अपने घर पर काम कर रही थीं इस दाैरान बिजली की लाइन छूने से उन्हें करंट लग गया। आनन-फानन उन्हें नगर स्थित अस्पताल में ले जाया गया। वहां से उन्हें ग्रेटर नोएडा के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अवर अभियंता हरे राम यादव का कहना है कि घटना की सूचना मिली है। बिजली लाइन को हटाने के लिए प्रस्ताव बनाया गया है।