दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के धूम मानिकपुर गांव स्थित खेत में जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाने के दौरान दो महिलाओं के साथ गाली-गलौज कर अभद्रता की गई। पीड़ित महिला ने 5 लोगों के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बादलपुर कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि धूम मानिकपुर गांव में नेहा चौहान परिवार के साथ रहती हैं। वह 22 अगस्त को शाम के समय अपनी सास मंजू के साथ जेसीबी मशीन से अपने खेत में गड्ढा खुदवा रही थी । इसी दौरान गांव के ही युवराज सिंह, निकेतन चौहान, प्रमोद चौहान, प्रिंस चौहान और उधम चौहान पहुंच गए। गाली-गलौज कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।