ग्रेटर नोएडा। एच्छर गांव में एक कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। पीड़ित की शिकायत पर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महोबा निवासी रामाधार वर्तमान में ग्रेटर नोएडा के सेक्टर जीटा-1 में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 जून की रात वह अपनी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान एच्छर के पास एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में रामाधार को गंभीर चोटें आईं और उनके दोनों पैर टूट गए। उपचार के बाद उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो