ग्रेटर नोएडा। रंजिश के चलते युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर-जीटा एसोटेक स्प्रिंगफील्ड सोसाइटी निवासी सुमित कुमार ने बताया कि वह 8 अगस्त को अपने कुत्ते के साथ टहल रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार चार लोग आए, जिनमें से तीन ने उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट की। युवक ने आरोप लगाया कि उसके साथ सोसाइटी के निवासी ने रंजिशन मारपीट कराई है। बताया कि कुछ दिन पूर्व उसकी सोसाइटी की समस्याओं से संबंधित बातों पर आरोपी के साथ कहासुनी हो गई थी। वहीं कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो