फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तीन दिन से लापता रैपिडो चालक, थाने पहुंचे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
- बुधवार की सुबह घर से बाइक लेकर निकला था संदीप, देर रात तक नहीं लौटा मोबाइल भी बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। फेज-3 थाना क्षेत्र से रैपिडो चालक संदीप तीन दिन से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। वह बुधवार सुबह घर से निकला था, पर वापस नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, पर कोई सुराग नहीं मिला। संदीप बुलंदशहर के डिबाई स्थित उमरारी गांव का निवासी है। वह नोएडा की कृष्णा कॉलोनी में पत्नी और दो बच्चों के साथ किराये पर रहता है। संदीप रैपिडो बाइक चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। उसके भाई कुलदीप ने अनहोनी की आशंका जताई है। शुक्रवार को परिजनों ने फेज-3 थाने पहुंचकर नाराजगी जताई। उन्होंने संदीप को सकुशल बरामद करने की मांग की। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें