फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सफेद कार ने बाइक में मारी टक्कर, घायल की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-18 में एचडीएफसी बैंक के पास तेज रफ्तार सफेद कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार फूल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। फूल सिंह के बेटे सोनू ने सेक्टर-20 थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, तीन नवंबर को फूल सिंह बाइक से घर लौट रहे थे तभी यह घटना हुई। कार की टक्कर से वह सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया। राहगीरों ने घायल फूल सिंह को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज से चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें