फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ई-रिक्शा की टक्कर से घायल युवक ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-65 में छह नवंबर की रात 39 वर्षीय गयाश अंसारी को एक ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। ई-रिक्शा तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहा था। हादसे में गयाश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। सात नवंबर की शाम उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक बिहार के पूर्वी चंपारण के निवासी थे। उनके चचेरे भाई तवारक अंसारी की शिकायत पर फेज-तीन थाना पुलिस ने अज्ञात ई-रिक्शा चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस वाहन के नंबर के आधार पर चालक की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें