फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खरीदारी के दौरान महिला के गले से मंगलसूत्र चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-45 स्थित सदरपुर के सोमबाजार में खरीदारी करने गई एक महिला का मंगलसूत्र चोरी हो गया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। चोरों ने भीड़भाड़ का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। सदरपुर कॉलोनी की गली नंबर-10 निवासी पूनम देवी शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे दिवाली की खरीदारी कर रही थीं। इसी दौरान उनके गले से एक तोले का सोने का मंगलसूत्र चोरी हो गया। उन्हें कुछ देर बाद मंगलसूत्र गायब होने का पता चला। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने पूनम देवी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी डी पी शुक्ला ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें