फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुरानी रंजिश में दो युवकों पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के आशीर्वाद कॉम्प्लेक्स में पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों पर हमला हुआ। हमलावरों ने उनकी कार में भी तोड़फोड़ की। सेक्टर-71 निवासी प्रिंस यादव सोमवार शाम अपने दोस्त तरुण के साथ मिठास स्वीट्स पर केक लेने गए थे। दुकान से लौटते समय सेक्टर-19 निवासी अंश यादव अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि अंश और उसके साथियों ने लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से प्रिंस और तरुण पर हमला किया, जिससे उन्हें चोटें आईं। पीड़ित प्रिंस यादव ने बताया कि पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी उमेश नैथानी के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें