नोएडा। सेक्टर-61 में बृहस्पतिवार देर रात कार सवार दो युवकों ने गार्ड के साथ मारपीट की। शुक्रवार को आरडब्ल्यूए के सदस्यों ने वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सेक्टर-61 आरडब्ल्यूए में गार्ड की नौकरी करने वाले अभय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार रात वह पांच नंबर गेट पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान एक मकान से स्कॉर्पियो कार में सवार होकर दो युवक आए। आरोप है कि दोनों ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना देने के लिए चौकी प्रभारी को कई बार फोन किया, लेकिन कॉल नहीं उठाई गई। मारपीट का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। ब्यूरो