नोएडा। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के सर्फाबाद स्थित राव्या रेजिडेंसी में रहने वाले एक व्यक्ति ने देहरादून के मुकदमे में गवाही न देने का दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राव्या रेजिडेंसी निवासी अरविंद प्रताप सिंह तोमर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह देहरादून के राजपुर थाने में दर्ज एक मुकदमे में लड़की पक्ष की ओर से गवाह हैं। आरोप है कि इस मुकदमे में जमानत पर बाहर चल रहा रोहित भारद्वाज 23 सितंबर से उन्हें लगातार फोन या अन्य माध्यमों से गवाही न देने का दबाव बना रहा है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो