फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दूध देने गए युवक को पीटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के सेक्टर-75 स्थित फ्यूटेक गेटवे सोसाइटी में दूध देने गए युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सर्फाबाद गांव निवासी जगवीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 सितंबर की रात करीब 9 बजे उनका 24 वर्षीय बेटा प्रिंस यादव सोसाइटी में दूध देने गया था। प्लॉट नंबर-10 के पास प्रिंस ने एक व्यक्ति को लघुशंका करते देखा। आरोप है कि प्रिंस ने उसे ऐसा करने से रोका तो वहां मौजूद बुलंदशहर के गुलावटी निवासी गौरव धामा ने उसके साथ मारपीट की। जानकारी होने पर परिजनों ने घायल प्रिंस का नजदीकी अस्पताल में उपचार कराया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें