फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। थाना फेज-1 पुलिस ने चेकिंग के दौरान अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दिल्ली से चोरी की गई बाइक और अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, झुण्डपुरा बॉर्डर पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान टोयोटा शोरूम चौराहे की ओर से बाइक सवार एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की तो आरोपी ने अपना नाम संजू उर्फ नेपाली (26) निवासी जेजे कॉलोनी, सेक्टर-8 बताया। पुलिस जांच के दौरान बाइक जैनुलआबदीन निवासी जाफराबाद, दिल्ली के नाम पंजीकृत मिली। पूछताछ में बाइक दिल्ली के गाजीपुर थाना क्षेत्र से चोरी किए जाने की जानकारी सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें