फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर में घुसकर नकदी और सामान चोरी करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। फेज-3 थाना क्षेत्र के मामूरा स्थित श्रमिक कुंज में घर में घुसकर नकदी और सामान चोरी करने आरोप लगाया गया है। सेक्टर-66 मामूरा स्थित श्रमिक कुंज निवासी जितन सिंह जादौन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 अगस्त की रात करीब दो बजे नेम सिंह, निवासी बरसाना, मथुरा, अपने भाई डोरी और कुछ अन्य लोगों के साथ कार से उनके घर पहुंचे। आरोप है कि सभी लोग घर में घुसे और सामान एवं नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में वारदात में इस्तेमाल कार का नंबर भी दर्ज कराया गया है। फेज-3 थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें