फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अलग-अलग स्थानों पर पांच लोगों से मोबाइल छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में अलग अलग स्थानों पर पांच लोगों से मोबाइल स्नेचिंग
विज्ञापन

नोएडा। शहर में अलग-अलग स्थानों पर बाइक सवार बदमाशों ने पैदल जा रहे पांच लोगों को निशाना बनाकर उनके मोबाइल फोन झपट लिए। सभी घटनाओं में बदमाश वारदात के बाद भाग निकले। संबंधित कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। निठारी निवासी आलोक कुमार रविवार रात पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान फोन पर बात करते समय पीछे से आए बाइक सवार बदमाश ने उनका मोबाइल झपट लिया। उन्होंने पीछा भी किया, लेकिन बदमाश फरार हो गया। इसी तरह सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में सेक्टर-19 निवासी टिया से सेक्टर-27 में मोबाइल छीन लिया गया। फेज-1 थाना क्षेत्र में इटावा निवासी प्रियांशी से सेक्टर-52 के यू-टर्न पर ऑटो में बैठी होने के दौरान आईफोन झपट लिया। पीड़िता ने ऑटो चालक की भूमिका पर भी संदेह जताया है। वहीं, हरौला निवासी अमननाथ पांडेय से फायर स्टेशन के पास और सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में सात्विक से एच ब्लॉक के पास पैदल जाते समय मोबाइल छीन लिया गया। एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें