नोएडा। फोनरवा ने नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्ण करुणेश को पत्र भेजकर शहर में लावारिस कुत्तों की बढ़ती समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। फोनरवा महासचिव केके जैन ने कहा है कि आरडब्ल्यूए के पास लावारिस कुत्तों को पकड़ने, नसबंदी कराने या स्थानांतरित करने का अधिकार नहीं है, इसलिए उन्हें ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। फोनरवा ने सभी सेक्टरों में विशेष अभियान चलाकर कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने, नसबंदी व एंटी-रेबीज टीकाकरण तेज करने, आक्रामक कुत्तों को डॉग शेल्टर भेजने तथा आरडब्ल्यूए के साथ बैठक कर स्थायी कार्ययोजना बनाने की मांग की है। ब्यूरो