नोएडा। सेक्टर 22 में निजी स्वीट्स दुकान पर सोमवार रात एक नाबालिग ने 16 वर्षीय किशोर से कहासुनी के बाद मारपीट की। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, आरोपी ने चाकू लहराकर जान से मारने की धमकी भी दी। भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित किशोर के पिता विवेक शर्मा ने सेक्टर 24 थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। विवेक शर्मा के अनुसार, उनका बेटा सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे दुकान से सामान लेने गया था। वहां उसकी एक नाबालिग से कहासुनी हो गई। विरोध करने पर नाबालिग ने किशोर को पीटा और चाकू दिखाकर धमकी दी। सेक्टर 24 थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। ब्यूरो