नोएडा। सेक्टर-113 स्थित स्कूल में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है। एडीसीपी शैव्या गोयल ने बताया लगभग सात दिन पहले सेक्टर-113 थानाक्षेत्र के निजी स्कूल में चोरी हुई थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में शुरू कर दी थी। रविवार को सेक्टर-123 की हरित पट्टी से बिहार के सुपौल निवासी अजय कुमार चौधरी और शाहजहांपुर के रहने वाले राममोहन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वर्तमान में अजय सर्फाबाद गांव और राममोहन सेक्टर-123 स्थित राधाकुंज कॉलोनी में रहता है। पुलिस ने गिरफ्तारी के संग आरोपी की बाइक और स्कूटी भी जब्त की है।