नोएडा (संवाद)। सेक्टर-49 थानाक्षेत्र के अंतर्गत स्थित एक सोसाइटी के दो फ्लैटों से कीमती सामान चोरी की घटना हुई। पुलिस को दी शिकायत में राजीव सिंह ने बताया कि वह शताब्दी एन्क्लेव सोसाइटी में किराये के फ्लैट में परिवार के संग रहते हैं। बृहस्पतिवार को राजीव निजी काम से बाहर गए थे। पत्नी ने फोन करके बताया कि घर में चोरी हो गई है और कीमती सामान गायब है। उसने यह भी बताया कि बिल्डिंग के तीसरी मंजिल पर रहने वाले अमित सिंह बघेल के घर भी चोरी हुई है। थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।