फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राहगीरों से मोबाइल झपटने वाला बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल फोन झपटने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन, तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किया है। आरोपी के साथ वारदात में शामिल एक नाबालिग को भी पुलिस ने संरक्षण में लिया है। कोतवाली प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि आरोपी की पहचान 19 वर्षीय राजू उर्फ रोजू के रूप में हुई है। वह मोरना गांव में रह रहा था। पुलिस टीम ने उसे हार्टबीट सिटी के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ दिल्ली-एनसीआर में मोबाइल चोरी और झपटमारी करता था। पुलिस के अनुसार, बरामद दोनों मोबाइल सेक्टर-101 मेट्रो स्टेशन के पास सड़क से छीने गए थे। इसके अलावा आरोपी और उसके नाबालिग साथी ने सेक्टर-27 में एक महिला से भी लूट की थी। राजू के खिलाफ अलग-अलग थानों में छह प्राथमिकी पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें