फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बंद मकान का ताला तोड़कर सोलर बैटरी और लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। यमुना सिटी के सेक्टर-18 में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर मकान में लगे सोलर सिस्टम की 4 बैटरी समेत लाखों रुपये का समान चोरी कर लिया। सोमवार सुबह जब मकान का केयर टेकर वहां पहुंचा तो उसे मामले की जानकारी हुई। ग्रेनो निवासी चेतन वशिष्ठ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका यमुना सिटी के सेक्टर 18 में मकान है। मकान में एक केयर टेकर सरजू रहता है। रविवार सरजू घर का ताला लगाकर ग्रेटर नोएडा अपने एक परिचित के घर आ गया। सोमवार को घर पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा हुआ है और सोलर बैटरी आदि समान गायब है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें