दनकौर। पीपलका गांव निवासी एक युवक को सैलरी मांगने पर पड़ोस के ही लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। युवक की मां ने तीन आरोपियों के खिलाफ मंगलवार को कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। गांव निवासी रजनी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके बेटे मयंक को पड़ोस का एक व्यक्ति अपनी कैंटीन पर काम करने के लिए गाजीपुर लेकर गया था। सोमवार को बेटे ने अपना वेतन मांगा तो आरोपी ने अपने दो और अन्य साथियों के साथ मिलकर बेरहमी से लात-घूंसों से पीटकर घायल कर दिया। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद