फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाइक सवार बदमाशों ने युवक से मोबाइल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने युवक से मोबाइल छीन लिया। पीड़ित सूर्यभान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 दिसंबर की दोपहर वह एच्छर टी-प्वाइंट रोड पर मौजूद थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक उनके पास आए और समय पूछने लगे। पीड़ित के अनुसार जैसे ही उन्होंने जेब से मोबाइल निकालकर समय बताया, तभी बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गए। आरोप है कि बदमाशों की बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी। वहीं कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें