फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। डेन्सो कंपनी के सामने एक तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। हाथरस निवासी अशोक कुमार ने बताया कि 9 जून की शाम उनका चचेरा भाई प्रदीप कुमार अपने साथी दिनेश के साथ बाइक से तिलपता गोलचक्कर से दादरी की ओर जा रहा था। जब दोनों युवक डेन्सो कंपनी के गेट नंबर-1 के सामने पहुंचे तभी एक डंपर के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें