ग्रेटर नोएडा। गौड़ सिटी अंडरपास सर्विस लेन के पास एक तेज कार ने कोचिंग से लौट रहे युवक की गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। एंटीलिया हाइट्स निवासी संजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र अमन कुमार 10 अगस्त को सेक्टर-62 से कोचिंग करने के बाद अपनी कार से घर लौट रहा था। इसी दौरान गौर सिटी अंडरपास सर्विस लेन पर पीछे से एक कार ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो