दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दो महिलाओं के कानों के कुंडल झपट लिए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दादरी क्षेत्र के निवासी राजेश कुमार की पत्नी कृतिका कुमारी 2 अगस्त को ड्यूटी से घर लौट रही थीं। जब वह दौलतराम कॉलोनी में पार्क के पास पहुंचीं, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके कानों के कुंडल छीन लिए और फरार हो गए। उन्होंने बताया कि इसी दिन तुलसी विहार कॉलोनी में भी मीना नामक महिला के कानों के कुंडल बाइक सवार बदमाशों ने झपट लिए थे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।