फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रास्ते में कचरा डालने को लेकर मारपीट, दो महिला समेत छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के अंतर्गत चोटपुर कॉलोनी में 25 अगस्त को रास्ते में कचरा डालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। जिसमें एक पक्ष के छह लोग घायल हो गए जिनमें दो महिलाएं भी शामिल थीं। पीड़ित पक्ष ने दूसरे पक्ष के छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। चोटपुर कॉलोनी निवासी दीपक वर्मा ने पुलिस को बताया कि 25 अगस्त को वह परिवार के साथ घर पर बैठे थे। पड़ोसी बिहारी सेन रास्ते में कचरा डाल रहा था। ऐसा करने से मना करने पर दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद रात करीब 10.30 बजे गजेंद्र, शीलू, आजाद, करण, जितेंद्र और लालू निवासी बहलोलपुर ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे शिकायतकर्ता के भाई दिलीप, पिता बाबूराम, बहन मीना देवी, भांजा गगन और दिलीप की पत्नी सविता को गंभीर चोट आईं। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें