फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कर्मचारी यूनियन के पूर्व कोषाध्यक्ष पर दो लाख रुपये गबन का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी की कर्मचारी यूनियन के पूर्व कोषाध्यक्ष पर यूनियन के फंड में गड़बड़ी कर दो लाख रुपये हड़पने का आरोप लगे है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। राजस्थान के जिला भरतपुर निवासी मोहन सिंह का कहना है कि वह उद्योग विहार सूरजपुर कासना रोड स्थित एच-1 इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में एच-1 इंप्लाइज यूनियन गौतमबुद्धनगर के महामंत्री हैं। उनके अनुसार वर्ष 2018 से 2022 तक यूनियन में उमेश शर्मा निवासी भरतपुर राजस्थान कोषाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। बाद में उमेश शर्मा का स्थानांतरण अलवर राजस्थान स्थित संस्थान में हो गया था। जिसके बाद उनकी यूनियन की सदस्यता स्वतः समाप्त हो गई। इसके बाद जब यूनियन के कोष का लेखा-जोखा जांचा गया तो पाया गया कि अलग-अलग तारीखों में यूनियन के बैंक खाते से करीब दो लाख रुपये निकाले गए हैं। जब उमेश शर्मा से स्पष्टीकरण मांगा तो उन्होंने यूनियन पदाधिकारियों को धमकी दी। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें