दादरी (संवाद)। जारचा कोतवाली क्षेत्र के कलौंदा से छोलस गांव को जाने वाले चौराहे पर जांच के दौरान पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से अवैध हथियार बरामद किया गया है। प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि जारचा कोतवाली क्षेत्र के कलौंदा गांव से चौदह गांव को जाने वाले चौराहे पर पुलिस जांच कर रही थी। जांच के दौरान बुलंदशहर के हंस विहार कॉलोनी निवासी कपिल यादव पैदल जा रहा था। पास आते ही पुलिस ने रोक लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा मिल गए।