रबूपुरा (संवाद)।
थाना क्षेत्र के चक जलालाबाद में शनिवार रात भंडारे में गए तीन नाबालिग बच्चे अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। देर रात करीब 11 बजे परिजनों की सूचना पर पुलिस ने तीनों नाबालिग को करीब दो घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। बाद में सारी औपचारिकता पूरी करने के बाद नाबालिगों को परिजन को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर एक टीम का गठन किया गया। आसपास के क्षेत्रों की घेराबंदी की गई और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। रात करीब एक बजे तीनों मासूमों को सकुशल बरामद कर लिया गया।