फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: परिवार के तीर्थ यात्रा पर जाने के दौरान सूने मकान में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 स्थित अंसल गोल्फ लिंक सोसाइटी में परिवार के तीर्थ यात्रा पर जाने के दौरान सूने पड़े मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोर लाखों रुपये की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और लैपटॉप चोरी कर ले गए।अंसल गोल्फ लिंक के बीडी-104 निवासी सत्य प्रकाश पाठक का कहना है कि वह अपने परिवार के साथ 7 मई को नौ देवी मंदिरों के दर्शन के लिए घर से बाहर गए थे। इस दौरान उनका मकान पूरी तरह बंद था। 14 मई की सुबह करीब चार बजे जब परिवार वापस लौटा तो घर के अंदर का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए। अज्ञात चोर एसी के पास बनी खिड़की के रास्ते घर में दाखिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने घर की चारों अलमारियों के लॉकर तोड़ दिए और कीमती सामान की तलाश में पूरा घर अस्त-व्यस्त कर दिया। यहां तक कि गद्दों को भी फाड़ दिया गया। चोर घर से करीब 15 ग्राम वजन की तीन सोने की अंगूठियां, 15 ग्राम का सोने का पेंडेंट, करीब 10 ग्राम सोने का सूई-धागा व टॉप्स समेज जूलरी व अन्य सामान और करीब तीन लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें