फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवक को गोली मारने वाले चारों आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र में युवक पर गोली चलाकर उसे घायल करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से चारों मौके से भाग गए थे और पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने बदमाशों के पास से अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं। गांव छातंगा कला निवासी मुकेश कुमार ने पुलिस को बताया था कि 19 जुलाई को रात लगभग 8 बजे उसके गांव के झम्मन, भोला, विजय और विक्रम गांव के मनोज के साथ विवाद कर रहे थे। शोर शराबा सुनकर उनका बेटा लाखन भी वहां पहुंच गया। उनके बेटे को देखकर आरोपियों ने गोली चला दी। गोली लाखन के गर्दन के पिछले हिस्से में लगी और फंस गई, जिसके बाद से वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई थी। जिसके बाद झम्मन, भोला, विजय और विक्रम को जेवर क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि चारों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें