संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। ग्राम पंचायत सहसौला पट्टी पीपाका से एक विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अमजद निवासी गांव सहसौला पट्टी पीपाका तहसील तावडू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी मार्च 2024 को रूबी निवासी गांव नारायणपुर बासका, थाना धौलाना जिला हापुड़ उत्तर प्रदेश के साथ हुई थी। करीब चार महीने पहले उसकी पत्नी घरेलू विवाद के चलते अपनी मां श्रीमती रानी के साथ मायके चली गई थी। इसके बाद गत 24 दिसंबर को वह अपनी पत्नी को वापस घर लेकर आया था। लेकिन अगले ही दिन 25 दिसंबर को सुबह करीब 10 बजे उसकी पत्नी अचानक घर से लापता हो गई। अमजद के अनुसार पत्नी जाते समय घर में रखे उसकी मां के करीब 750 ग्राम चांदी के कड़े भी अपने साथ ले गई। पीड़ित की शिकायत पर तावड़ू सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।