फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कचरा उठाने वाले चालक को मारा थप्पड़

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


पलवल। मंगलवार सुबह वार्ड नंबर-6 में कचरा उठाने वाली गाड़ी के चालक के साथ मारपीट हुई। घटना के विरोध में कचरा उठाने वाली गाड़ियों के चालकों ने हड़ताल कर दी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाली गाड़ी के चालक प्रशांत ने बताया कि वह सुबह नियमित ड्यूटी पर वार्ड नंबर-6 में लोगों के घरों से कचरा एकत्र करने गया था। इस दौरान गली में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी थी, जिससे रास्ता अवरुद्ध हो रहा था। जब उसने ट्रैक्टर चालक से साइड देने का आग्रह किया तो उसने साफ मना कर दिया और गाड़ी कहीं और से निकालने को कहा। प्रशांत के दोबारा अनुरोध करने पर ट्रैक्टर चालक ने उसके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी और मारपीट करते हुए थप्पड़ मार दिया। घटना से आक्रोशित कचरा उठाने वाली गाड़ियों के चालकों ने काम बंद कर दिया, जिससे क्षेत्र में सफाई व्यवस्था प्रभावित रही। प्रशांत ने किठवाड़ी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें