फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार की टक्कर से दो मजदूर गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-142 क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। अलीगढ़ निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका छोटा भाई रवि कुमार 16 मई की रात अपने साथियों के साथ काम खत्म कर वापस लौट रहा था। एडवांट गेट नंबर-1 के पास सेक्टर-142 में सड़क पार करते समय एक कार ने रवि कुमार और उसके साथी मनवीर को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद राहगीरों ने घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्र का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें